26.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
More
    Homeइतिहासऐतिहासिक घटनाएंचेतक: महाराणा प्रताप का स्वामीभक्त अश्व | इतिहास, हल्दीघाटी, समाधि

    चेतक: महाराणा प्रताप का स्वामीभक्त अश्व | इतिहास, हल्दीघाटी, समाधि

    भारतीय इतिहास में अनेक वीर हुए, अनेक युद्ध हुए, अनेक स्मारक बने; परंतु कुछ नाम ऐसे होते हैं जो मनुष्यों से आगे बढ़कर आदर्श (ideal) बन जाते हैं। चेतक ऐसा ही एक नाम है। वह केवल एक घोड़ा नहीं था; वह निष्ठा, स्वामीभक्ति, साहस, युद्धकौशल और अंतिम क्षण तक कर्तव्य निभाने की उस परंपरा का प्रतीक है, जिसने मेवाड़ की धरती को अमर बना दिया।

    चेतक की कथा का सबसे उज्ज्वल पक्ष यह है कि वह इतिहास, स्मृति और लोकगाथा – तीनों में एक साथ जीवित है। आधिकारिक स्रोत यह स्वीकार करते हैं कि हल्दीघाटी से निकलते समय महाराणा प्रताप के प्रति उसका समर्पण असाधारण था, जबकि लोक परंपरा ने उसके पराक्रम को और भी अधिक तेजस्वी स्वरूप दिया। यही कारण है कि चेतक आज केवल एक अश्व नहीं, बल्कि मेवाड़ के आत्मगौरव (civilizational pride) का जीवंत प्रतीक माना जाता है।

    चेतक (Chetak)महाराणा प्रताप का स्वामिभक्त घोडा अद्वितीय वीरता, बुद्धिमता एवम् स्वामीभक्ति के लिए युगों तक याद किया जाएगा। युद्ध में घायल होने पर भी अपने स्वामी हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप को युद्धभूमि हल्दीघाटी से सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा। उसने बड़े नाले (लगभग 26 फीट) पर छलांग लगाकर जैसे ही पार किया गम्भीर रूप से घायल हो गया और वीरगति को प्राप्त हुआ। आज भी उस स्थान पर चेतक (Chetak) का स्मारक (समाधि) बना हुआ है।

    चेतक (Chetak) : स्वामीभक्त, अद्वितीय घोड़ा

    चेतक ((Chetak) महाराणा प्रताप का स्वामीभक्त घोड़ा था। इसके बारे में ख्यातो में कहा गया है कि एक घोड़े का व्यापारी काठियावाड़ क्षैत्र (वर्तमान गुजरात) से काठियावाड़ी नस्ल के घोड़े लेकर मेवाड़ में आया। महाराणा प्रताप ने उनमें से तीन घोड़ों चेतक , त्राटक और अटक का चयन किया।

    महाराणा प्रताप ने तीनों घोड़ों के युद्ध कोशल, दौड़ आदि का परीक्षण किया, जिनमें से अटक परीक्षण के दौरान काम ( मृत्यु) आ गया। चेतक को महाराणा प्रताप ने अपने लिए रखा। त्राटक अपने छोटे भाई महाराज शक्ति सिंह जी को दे दिया।

    चेतक नीले रंग का था। यहाँ नीले रंग का अर्थ Blue से नहीं है । मेवाड़ी भाषा में नीले रंग को – श्वेत रंग लिए हल्का घुसर रंग को कहते हैं। चेतक अपने आप में अद्वितीय घोड़ा था जो महाराणा प्रताप के साथ साथ उनके जिरह बख्तर, भाला, तलवारे एवम् अन्य अस्त्र शस्त्रों सहित वजन को लेकर युद्धों में सफलतापूर्वक कार्य करता था।

    विकिपीडिया के अनुसार – इन घोड़ों के बदलें महाराणा प्रताप ने व्यापारी को जागीर में गढ़वाड़ा और भानोल नामक दो गांव दिए।

    चेतक घोड़े के नाम से ही भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर एच एल चेतक रखा गया है।

    चेतक (Chetak) और हल्दीघाटी का युद्ध :

    हल्दीघाटी हाल के रचयिता प्रो. देवकर्ण सिंह जी रूपाहेली लिखते हैं –

    • आवध अर पाखर मंड्या , गज अस करी धुमाल ।
    • जंह अनबोल्या रण चढ्या , हल्दीघाटी हाल। ।।

    इस जगविख्यात युद्ध के लिए प्रताप की फौज में इस धरती का जन जन ही सज धज कर नहीं गया बल्कि सेना के मूक हाथी घोड़े भी शस्त्रों सहित जिरह बख्तर धारण किए अपने अपने मालिको के साथ चढ़ाई में शरीक हुए और करिश्माई लड़ाई लड़ कर इतिहास में गौरव मंडित है ।

    (In this world – famed battle, the participation of diverse people equipped with various weapons is undoubtedly important. Nonetheless, it needs to be noticed amply that a significant number of dumb war – animals also played their part admirably. The names of the horse Chetak and the elephants Ramprasad and Luna in the army of the Maharana are worthy of particular mention .)

    दुनिया में युद्ध तो अनेक हुए किन्तु जाति, धर्म, वर्ग ओर वर्ण की भावनाओ से परे जहा अनगिनत राष्ट्रभक्तो योद्धाओं ने शत्रु से लोहा लिया ऐसी शौर्य धरा हल्दीघाटी इकलौती ही है ।

    हल्दीघाटी युद्ध :

    विक्रम संवत् १६३३ द्वितीय ज्येष्ठ तदानुसार 18 जून 1576 को हल्दीघाटी युद्ध हुआ था। हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप का सारथी चेतक जिरह बख्तर से युक्त था। चेतक को उसके मस्तक पर हाथी की सूंड का कवच पहनाया गया था।

    चेतक घोड़े ने भी युद्ध में अपना रण कौशल दिखाया। वो अपने स्वामी प्रताप के इशारों पर एक बार तो मुगल सेनापति के हाथी के मस्तक पर चढ़ गया और प्रताप ने जैसे ही भाले का वार किया। हाथी का महावत मारा गया और मानसिंह हाथी के होदे में छुप गया।

    चेतक बहलौल खा के पास पहुंचा महाराणा प्रताप ने एक ही वार मे उसको घोड़े सहित काट दिया। शत्रु सेना में हाहाकार मच गया और वो पीछे हटने लगी।

    हमे आज दिन तक यही पढ़ाया गया की युद्ध में शत्रु सेना जीती। लेकिन सत्य ये है कि हल्दीघाटी मे राष्ट्रीय सेना जीती। क्योंकि युद्ध के बाद अकबर ने मानसिंह का दीवाने खास में आना बन्द करवा दिया था।

    चेतक आज भी क्यों अमर है?

    चेतक की अमरता केवल एक भावुक कथा के कारण नहीं है। वह इसलिए अमर है क्योंकि उसमें भारतीय, विशेषतः राजपूताना, युद्ध-संस्कृति के कई मूल मूल्य एक साथ दिखाई देते हैं – निष्ठा (loyalty), कर्तव्य (duty), धैर्य (fortitude), बलिदान (sacrifice) और अंतिम क्षण तक धर्मपालन

    बाद के समय में भारतीय राष्ट्रवादी पुनर्पाठों ने भी महाराणा प्रताप और चेतक दोनों की छवि को और अधिक उज्ज्वल बनाया। Qalam के अनुसार समय के साथ हल्दीघाटी के युद्ध और चेतक की स्मृति को भारतीय स्वतंत्रता-चेतना तथा सांस्कृतिक आत्मसम्मान के बड़े प्रतीकों के रूप में पुनःव्याख्यायित किया गया। यही कारण है कि चेतक लोकगीतों, बच्चों की पुस्तकों, स्मारकों, चित्रकला और सार्वजनिक संस्कृति में निरंतर उपस्थित है।

    चेतक की अंतिम दौड़ और वीरगति

    चेतक शत्रु सेना के हाथी के ऊपर छलांग लगाते समय हाथी के सूंड में लगी तलवार से जख्मी हो गया था। महाराणा प्रताप को भी कई घाव लगे थे । चेतक अपने स्वामी को युद्ध क्षैत्र से बाहर निकालने में सफल रहा और जैसे ही एक बरसाती बड़े नाले को पार करने के लिए छलांग लगाई। और नाला पार किया लेकिन चेतक गंभीर घायल हो गया। गम्भीर घायल चेतक का सिर प्रताप अपने गोद में लेकर बैठे और अन्ततः चेतक वीरगति को प्राप्त हो गया । अपने जीवन में पहली बार प्रताप की आंखों में आसूं थे।

    चेतक की सबसे मार्मिक स्मृति उसके अंतिम क्षणों से जुड़ी है। वह युद्ध में घायल हो चुका था, परंतु उसने अपने स्वामी को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने का संकल्प नहीं छोड़ा। यही प्रसंग उसकी स्वामीभक्ति को अमर बनाता है – एक ऐसा अश्व जो स्वयं मृत्यु से जूझ रहा था, फिर भी अपने स्वामी की रक्षा को अंतिम धर्म मान रहा था।

    चेतक समाधि: स्मृति, श्रद्धा और शौर्य का स्थल

    क्षत्रिय संस्कृति

    आज हल्दीघाटी क्षेत्र चेतक की स्मृति का पावन स्थल माना जाता है। राजस्थान पर्यटन के अनुसार यहाँ महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्मारक निर्मित है, जहाँ श्वेत संगमरमर के स्तंभों वाला एक स्मारक तथा चेतक पर आरूढ़ महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा स्थापित है। यह स्मारक केवल एक युद्ध की याद नहीं, बल्कि प्रतिरोध, गौरव और स्वाभिमान की परंपरा को समर्पित है।

    चेतक की स्मृति में बने स्मारक इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की परंपरा केवल मनुष्यों के पराक्रम को ही नहीं, बल्कि उन मूक सहयोद्धाओं को भी सम्मान देती है जिन्होंने इतिहास के निर्णायक क्षणों में योगदान दिया। यही कारण है कि चेतक का नाम आज भी जनमानस, साहित्य, स्मारकों और सांस्कृतिक स्मृति में अमिट है।

    चेतक की वीरगति होने के बाद दोनो भाई महाराणा प्रताप और छोटे भाई महाराज शक्ति सिंह जी ने चेतक का दाह संस्कार किया । उस स्थान पर स्मारक बना हुआ है। उसके सार संभाल एवम् पूजा करने के लिए महाराणा ने बहुत भूमि दी। जो अब तक पुजारियों के अधिकार में है।

    विश्व में एक मात्र मेवाड़ धरा जहां घोड़े की भी पूजा होती हैं । धन्य है मेवाड़ धरा। धन्य है राष्ट्रीय चेतक घोड़ा । जिसने राष्ट्रभक्त की तरह विश्व – पटल पर अपना नाम अंकित करा गया। नमन है चेतक की राष्ट्रभक्ति को । नमन है उसकी स्वामीभक्ति को ।

    FAQ: आपके प्रश्न

    • चेतक कौन था?
    • चेतक महाराणा प्रताप का प्रसिद्ध युद्ध-अश्व माना जाता है, जो विशेष रूप से हल्दीघाटी युद्ध के बाद अपने स्वामी को सुरक्षित निकालने की कथा के कारण इतिहास और लोकस्मृति में अमर है।
    • क्या चेतक की पूरी कथा ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित है?
    • हाँ, चेतक की कथा का एक भाग लोकपरंपरा और बाद के वर्णनों से आता है। ऐतिहासिक रूप से व्यापक रूप से स्वीकृत हैं, पर उसके विस्तृत वीरतापूर्ण प्रसंगों का बड़ा हिस्सा लोककथा से पुष्ट है।
    • हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ था?
    • हल्दीघाटी का युद्ध 1576 में महाराणा प्रताप और आमेर के राजा मानसिंह के नेतृत्व वाली मुगल सेना के बीच लड़ा गया था।
    • चेतक समाधि कहाँ है?
    • चेतक की स्मृति हल्दीघाटी क्षेत्र में संरक्षित है, जहाँ महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्मारक भी स्थित है।
    • क्या हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप विजयी हुए थे?
    • विश्वसनीय इतिहासकारों के अनुसार युद्ध में मुगल सेना सामरिक रूप से विजयी नहीं हुई, मुगल सेना को भागना पड़ा। महाराणा प्रताप का प्रतिरोध समाप्त नहीं हुआ और उनकी संघर्षगाथा अमर हो गई।

    निष्कर्ष

    चेतक की गाथा हमें यह सिखाती है कि इतिहास केवल राजाओं और विजयों का नहीं होता; इतिहास उन संबंधों का भी होता है जिनमें विश्वास और समर्पण अपनी चरम सीमा पर पहुँच जाते हैं। चेतक ने अपने प्राणों से यह सिद्ध किया कि युद्धभूमि में निष्ठा का मूल्य शब्दों से नहीं, कर्म से लिखा जाता है।

    यदि महाराणा प्रताप मेवाड़ के अदम्य स्वाभिमान के प्रतीक हैं, तो चेतक उस स्वाभिमान के मौन, वेगवान और अमर सहयोद्धा हैं। वह केवल इतिहास का पात्र नहीं, बल्कि भारतीय स्मृति का वह उज्ज्वल अध्याय है जो हर पीढ़ी को यह प्रेरणा देता है कि सच्ची निष्ठा परिस्थितियों से नहीं, चरित्र से जन्म लेती है।

    References

    • हल्दीघाटी हाल – प्रो. देवकर्ण सिंह जी रूपाहेली
    • Rajasthan Tourism – Haldighati
    • Britannica – Rana Pratap Singh
    • Britannica – Battle of Gogunda
    • Rajasthan Tourism – Kumbhalgarh Fort
    • Qalam – Chetak and legend/history distinction

    यह भी पढ़ें –

    Bhanwar Singh Thada
    Bhanwar Singh Thadahttp://kshatriyasanskriti.com
    Guardian of Kshatriya heritage and warrior traditions. Promoting Rajput history, dharmic values, and the timeless principles of courage, honor, and duty. Dedicated to cultural preservation and inspiring pride in our glorious past.
    RELATED ARTICLES

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    LATEST POSTS